UGC Fake Universities 2026: इन फर्जी यूनिवर्सिटी से बचें, वरना करियर खत्म!

चित्र
Cradit: ChatGPT  Fake Universities UGC list 2026  दिल्ली 1 .आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंस (ए. आई. पी.पी. एच.एस.) स्टेट गवर्नमेंट यूनीवर्सिटी , आफस के एच नं. 608-609, प्रथम तल संन्त कृपाल सिंह पब्लिक ट्रस्ट बिल्डिंग बी.डी.ओ. कायार्लय के पास अलीपुर दिल्ली -36 कमर्सिअल यूनिवर्सिटी लिमिटेड दरियागंज ,दिल्ली 2 .यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी दिल्ली 3 .वोकेशनल यूनिवर्सिटी दिल्ली 4 .ए.डी.आर.- सेंट्रिक जुरिडिकल यूनिवर्सिटी, ए.डी.आर. हाउस, 8जे, गोपाल टॉवर, 25 राजेन्द्र प्लेस, नई दिल्ली – 110008 5 .इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड इंजीनियरिंग ,नई दिल्ली 6  .विश्वकुमार ओप्पन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एम्प्लॉयमेंट, इंडिया सेवा सदन, 672, 7  .संजय एंक्लेव, अपोिजट जी.टी .के .डिपो, नई दिल्ली – 110033 8  .आध्याित्मक विश्वविद्यालय (स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी), 351-352, फे स-1, ब्लॉक-ए, विजय बिहार रिठाला ,रोहिणी दिल्ली – 110085 9  .वल्डर् पीस ऑफ़ यूनाइटेड नेशनस यूनिवर्सिटी (डब्लू.पी.यू.एन.यू), नंबर-201, द्वतीय तल,बेस्ट बिजनेश पाकर्, नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा, नई...

बाल अधिकारों की बड़ी जीत : सुप्रीम कोर्ट ने 44 साल बाद ह्त्या के दोषी को दी आजादी


अभी हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक व्यक्ति की 44 वर्ष बाद तत्काल रिहाई के आदेश दिए हैं क्यों कि अदालत ने पाया कि अपराध की घटना के समय वह १८ वर्ष से काम उम्र का नाबालिग था
Source:Chat GPT

परिच

बाल न्याय से सम्बंधित एक मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा | जिसमे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति ए.जी. मसीह की खंडपीठ द्वारा फैसला सुनाया गया | फैसले से स्पष्ट होता है कि बच्चे हमेशा बच्चे होते हैं| आपराधिक न्याय प्रक्रिया में बच्चों  की ओर विशेष ध्यान दिया गया है | 

अदालत ने अभी हाल ही में एक ऐसे व्यक्ति को रिहा करने के आदेश दिए, जो ह्त्या का अपराध करते समय कानूनन नाबालिग था |कोर्ट ने उसे दोषी ठहराया था| 

44 साल बाद सुप्रीम कोर्ट  ने  उसकी रिहाई के आदेश दे दिए | भारत में न्यायालय सिर्फ दोषियों को को सजा देने के लिए नहीं बने हैं, बल्कि बालकों के मानव अधिकारों की रक्षा का भी उत्तरदायित्व उनके ऊपर है | 

सुप्रीम कोर्ट ने इसी उत्तरदायित्व के निर्वहन में इस मामले के बालअपचारी की रिहाई का रास्ता प्रशस्त  किया |  

मुकदद्मे की पृष्ठभूमि 

न्यायालय को दर्शित करती एक तस्वीर
Image by Mohamed Hassan from Pixabay

यह मामला हंस राज बनाम उत्तर प्रदेश राज्य के मुकदद्मे से सम्बंधित है | उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में वर्ष 1981 में एक ह्त्या की घटना घटी | 

जिसके उपरान्त एक प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज हुई थी | घटना के समय आरोपी की उम्र 12 वर्ष 5 माह थी | पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया | 

मुकदद्मे के विचारण के परिणाम स्वरुप 1984 में आरोपित को दोषी करार दिया गया | उसके बाद वर्ष 2000 मे इलाहबाद हाई कोर्ट ने उसे राहत दी |  

इसके बाद राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई | वर्ष 2009 में सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को पलट दिया और इसके बाद वर्ष 2022 में अभियुक्त की गिरफ्तारी दुबारा से कर ली गई और वह तब से जेल में था | 

वर्ष 2000 में संशोधित किशोर न्याय (बालको की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम लाया गया | जिसमे बच्चो के अधिकारों के संरक्षण के विशेष प्रावधान किये गए हैं | 

इसी अधिनियम के तहत अभियुक्त ने अपनी आयु के प्रश्न को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी | उसने बताया कि वह घटना के समय क़ानून के अनुसार नाबालिग था | इसलिए उसे उक्त अधिनियम के तहत राहत प्रदान की जाए | 

सुप्रीम कोर्ट का फैसला : आजीवन कारावास पर प्रतिबन्ध

आजीवन कारावास की सजा के सम्बन्ध में नाबालिगों को किशोर न्याय (बालकों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम ,2000 के तहत संरक्षण प्राप्त है | 

किसी भी व्यक्ति के नियमानुसार नाबालिग घोषित हो जाने के बाद उसे आजीवन कारावास की सजा नहीं सुनाई जा सकती है | 

किसी भी व्यक्ति के नियमानुसार नाबालिग घोषित हो जाने के बाद उसे आजीवन कारावास की सजा नहीं सुनाई जा सकती है |
Image by Myriams-Fotos from Pixabay

यह संरक्षण उसे उक्त क़ानून के द्वारा प्राप्त है | अदालत का मानना है कि यह अधिनियम बच्चों को दण्डित करने के लिए नहीं बना है, बल्कि बच्चों का पुनर्वास करने के उद्देश्य से बना है | 

अदालत का यह भी मानना है कि किसी नाबालिग को 3 वर्ष से अधिक समय तक संरक्षण गृह में रखना क़ानून के विरुद्ध है | 

जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2000 की धारा 15 (1) (G) तथा संशोधित अधिनियम, 2015 की धारा 18 (1 )(G ) के तहत किसी किशोर को 3 वर्ष से अधिक समय तक सुधार गृह में नहीं रखा जा सकता है | 

इस मुकदद्मे में बालअपचारी 3 वर्ष से अधिक की अवधि जेल में गुजार चुका है | इस लिए किशोर द्वारा 3 वर्ष से ऊपर की जेल में बिताई गई अवधि को संविधान के अंतर्गत अनुच्छेद 21 के तहत जीवन और स्वंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है |

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुख्य बिंदु 

1. जे जे एक्ट ,2000  लागू होने से पहले के मामलो पर भी लागू  

जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2000 के लागू होने से पहले के मामले पर भी यह एक्ट लागू होगा | अदालत ने स्पष्ट किया कि यह एक्ट सामाजिक रूप से लाभकारी क़ानून है | 

इस लिए इसे पस्चगामी रूप से भी लागू किया जा सकता है | इसका अर्थ है कि यदि कोई अपराध इस एक्ट के लागू होने से पहले किया गया हो लेकिन घटना के समय वह व्यक्ति नाबालिग रहा हो, ऐसी स्थति में भी उसे इस क़ानून के संरक्षण का लाभ मिलेगा |  

2. नाबालिग घोषित कराने की माँग का अधिकार   

किसी व्यक्ति द्वारा किशोर होने का दावा कार्यवाही के किसी भी चरण में किया जा सकता है, यहाँ तक कि आपराधिक मुकददमे की समाप्ति के बाद भी।
Image by İbrahim Mücahit Yıldız from Pixabay

कोई व्यक्ति जिसने किसी आपराधिक घटना को अंजाम दिया है और यह पता लगता है कि घटना के दिन उसकी उम्र 18 वर्ष से कम रही है | 

ऐसी स्थति में वह अपने अधिवक्ता के माध्यम से घटना के बाद किसी भी स्तर पर चाहे विचारण, अपील, रिवीजन या आदेश और निर्णय हो जाने के बाद तक स्वयं के नाबालिग होने का दावा प्रस्तुत कर सकता है | 

इस सम्बन्ध में न्यायालय क़ानून के अनुसार किशोर अपचारी घोषित करने की प्रक्रिया का पालन करते हुए उसके नाबालिग होने की लिखित में घोषणा करता है |

विधि व्यवस्था प्रताप सिंह बनाम झारखंड राज्य, 2005 में स्थापित किया गया है कि किसी व्यक्ति द्वारा किशोर होने का दावा कार्यवाही के किसी भी चरण में किया जा सकता है, यहाँ तक कि आपराधिक मुकददमे की समाप्ति के बाद भी।

 इसके अतिरिक्त एक अन्य विधि दृष्टांत धर्मबीर बनाम राज्य (दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र ) (2010)  में स्थापित किया गया है कि बालक होना एक प्रक्रियात्मक बचाव के बजाय एक मूलभूत अधिकार है—अपराध के दशकों बाद भी इसका दावा किया जा सकता है।

3. अवधि से अधिक कैद मानव अधिकारों का हनन

सुप्रीम कोर्ट ने स्थापित किया है कि जब कोई व्यक्ति क़ानून द्वारा निर्धारित अवधि से अधिक समय तक  बंद रहता है तो यह संविधान का उलंघन होता है |

4. डिजिटल न्याय का नया अध्याय 

इस मामले में अदालत ने स्पष्ट किया कि नाबालिग की रिहाई के आदेश पर तत्काल कार्यवाही की जावे | इसके लिए प्रामाणिक प्रतिलिपि का इन्तजार किये बिना डिजिटल आदेश को ही स्वीकारते हुए उसकी रिहाई सुनिश्चित की जावे | 

डिजिटल कॉपी से रिहाई का आदेश देना दर्शाता है कि बच्चों के मामले में न्याय पालिका डिजिटल टेक्नोलॉजी का उपयोग कर समय से न्याय सुनुश्चित करना चाहती है |  

किशोर न्याय अधिनियम के उद्देश्य 

जे जे एक्ट, 2000 और इसका संशोधित संस्करण, 2015  के उद्देश्यों से स्पष्ट है कि हर बच्चे को सुधार का अवसर मिलना चाहिए | इसके कुछ उद्देश्य निम्नवत हैं :

1.अपराधी बच्चों को सुधार और पुनर्वास का मौक़ा देना

2.उन्हें वयस्क अपराधियों की संगत से अलग रखना 

3.उन्हें समाज में पुनः समायोजित करना तथा उनके अधिकारों का संरक्षण करना 

4.न्यायिक प्रक्रिया में बच्चों की उम्र, मानसिक स्थति और पारिवारिक स्थति को ध्यान रखते हुए फैसले करना 

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से स्पष्ट होता है कि वह बच्चों के मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है | 

उसने यह भी बता दिया है कि सामाजिक अधिनियम का सही क्रियान्वयन किस प्रकार करना चाहिए | एक बार बालक घोषित उस मुकदद्मे के लिए वह व्यक्ति हमेशा बालक ही रहता है | 

वह बालक होने के नाते जे जे एक्ट जैसे सोशल लेजिस्लेशन के सभी लाभों को पाने का अधिकारी होता है |  जे जे एक्ट के तहत बने नियमों में प्रावधानित किया गया है कि न्यायालय द्वारा घोषित किशोर यदि,  उसे एक्ट में दिए गए अधिकार, त्यागना भी चाहे तो त्याग नहीं सकता है | 

उ० प्र ० किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) नियम, 2019 में स्पष्ट प्रावधान किया गया है कि किसी भी बालक को इस अधिनियम और उसके अधीन बनाये गए नियमों के फायदों से वंचित नहीं किया जाएगा | बाल उपचारियों के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण प्रावधान है | 

यही नहीं उसके अधिकारों को त्यागने के लिए उसे कोई बाध्य भी नहीं कर सकता है | 

मानवाधिकार सन्दर्भ में फैसला मत्वपूर्ण क्यों ? 

बच्चे भी प्रौढ़ लोगों के सामान मानव अधिकारों के अधिकारी होते है |

इस फैसले ने भारत के मानवाधिकार क्षेत्र में नया अध्याय जोड़ दिया है | यह दिखाता है कि 

1. जीवन के अधिकार पर समय हावी नहीं हो सकता है | 

2. अपराध न्याय व्यवस्था में सजा के स्थान पर सुधार का एक विशेष महत्व है | 

3.बच्चे बेशक अपराधी हों लेकिन उन्हें आपराधिक आशय से नहीं देखा जाना चाहिए | 

बच्चों के सम्बन्ध में, 18 वर्ष की आयु तक यह अवधारणा की जाएगी कि वह किसी असदभावनापूर्वक या आपराधिक आशय का दोषी नहीं है |

यह निर्दोषिता की उपधारणा का सिद्धांत कहलाता है जो संशोधित अधिनियम की धारा 3(I) में प्रावधानित है | 

4.बालअपचारीयों के सम्बन्ध में सर्वोत्तम हित का सिद्धांत लागू होता है | इसका प्रावधान संशोधित अधिनियम की धारा 3 (IV) में किया गया है | 

इसमें स्थापित किया गया है कि सभी विनिश्चय मुख्य्तया इस विचारण पर आधारित होंगे कि वे बालक के सर्वोत्तम हित में हैं और बालक के लिए अपनी पूर्ण सक्तता को विकसित करने में सहायक हैं | 

सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय सयुक्त राष्ट्र बाल अधिकार संधि (UNCRC) के उन प्रावधानों के अनुसरण में हैं जो कहते हैं कि हर बच्चे का सम्मान, सुरक्षा और पुनर्वास उसका मानव अधिकार है| 

निष्कर्ष 

सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला केवल एक बालअपचारी की रिहाई नहीं है, बल्कि भारत में बाल अधिकारों की  बड़ी जीत का घोतक है | 

इस मुकदद्मे के बाल अपचारी को 44 वर्ष बाद मिली रिहाई से पुरानी कहावत चरितार्थ होती है कि न्याय में देर संभव है अंधेर नहीं | 

यह ऐतिहासिक फैसला आने वाले समय में किशोर न्याय प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाएगा और बच्चों के प्रति समाज की संवेदनशीलता को बढ़ाने का कार्य करेगा | 

















टिप्पणियाँ

  1. बच्चे हो या जवान अपराध के समय उसकी आपराधिक मनः स्थिति क्या थी यह भी ध्यान रखा जाना चाहिए

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. Thank you very for your thought provoking comment.please remain attached with us.Hope for the same.

      हटाएं
  2. Thank you very much for your appreciation.You are a child rights activist and know the importance of current order and judgement delivered by the hon'ble Supreme Court on the declaration of child in conflict with law.Please remain attach with us for inspiring us. Thanks again.

    जवाब देंहटाएं
  3. see more about activist Naresh Paras https://www.youtube.com/watch?v=xHJjSLYGFKM

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत बहुत अछा लेख

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Digital Arrest Scam in India: क्या यह मानव अधिकारों पर हमला है? कानून और बचाव के तरीके !

निःशुल्क विधिक सहायता और मानव अधिकार : भारत से वैश्विक मानकों तक

बच्चे, मानव अधिकार और संविधान: भारत अपने भविष्य के साथ क्या कर रहा है?

Latest Human Rights Analysis trusted by global legal, academic & policy readers