Femicide: महिलाओं के मानवाधिकारों पर सबसे खतरनाक हमला |
Source:Chat GPT भूमिका विश्वभर में ही नहीं बल्कि भारत में भी महिला होना मृत्यु का कारण बन रहा है। दुनिया के कई हिस्सों में पितृसत्तात्मक समाज आज भी मौजूद हैं। पितृसत्तात्मक समाज में लैंगिक बराबरी को कोई महत्व नहीं दिया जाता। संयुक्त राष्ट्र महिला द्वारा 25 नवंबर 2024 को जारी एक रिपोर्ट बताती है कि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा का सबसे चरम रूप फेमिसाइड है, जिसका वैश्विक स्तर पर व्यापक विस्तार है। UNO की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, विश्वभर में हर दिन 140 महिलाएँ और लड़कियाँ अपने साथी या किसी करीबी रिश्तेदार के हाथों मरती हैं। महिलाओं के प्रति यह घृणा, जिसे फेमिसाइड कहा जाता है, कई रूपों में दिखाई देती है। भारत में यह दहेज हत्या, घरेलू हिंसा, सम्मान हत्या, यौन हिंसक हत्या और महिला भ्रूण हत्या के रूप में प्रकट होती है। यद्धपि कानून में इन्हें अलग -अलग शब्दों के साथ आवश्यकता के अनुसार परिभाषित किया गया है | फेमिसाइड (Femicide) क्या है ? फेमिसाइड (Femicide) का समाजशास्त्रीय दृस्टि से तात्पर्य है कि किसी महिला या लड़की की ह्त्या सिर्फ और सिर्फ इसी कारण से कर देना...