कैंसर और मानव अधिकार: प्रत्येक मरीज का हक—न्याय और समान अवसर
ब्रेन कैंसर बना नेपाली इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर सृजना सुवेदी के पति बिबेक पंगेनी की मृत्यु का कारण | अपने पति की इलाज के दौरान निःस्वार्थ सेवा के लिए दोनो की कहानी विश्व भर में प्रसिद्ध हुई | कैंसर में कमी लाने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाया जाना आवश्य्क है जिसमे बीमारी की रोकथाम, जांच, निदान और उपचार एक साथ शामिल हों तथा कैंसर की देखभाल में इलाज के लिए सहयोग आवश्यक है | यह कहना है कैंसर के सम्बन्ध में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का | 4 फरवरी, 2025 को सम्पूर्ण विश्व में कैंसर की रोकथाम, पहचान और उपचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व कैंसर दिवस मनाया गया, वहीं 7 अप्रैल 2025 को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया है | विज्ञान के क्षेत्र में तमाम तरक्की ने कैंसर के इलाज को सस्ता, सुगम और आसान बनाया है बाबजूद इसके सच्चाई यह है कि कैंसर के इलाज तक आज भी हर व्यक्ति की आसान पहुंच नहीं है | विश्व स्तर पर कैंसर की बीमारी मृत्यु का दूसरा सबसे प्रमुख कारण है | पुरुषों में कैंसर के आम प्रकार मुख्य रूप से फेफड़े, प्रॉस्टेट, कोलोरेक्टल, पेट या यकृत कैंसर पाए जाते हैं, जबकि...