UGC Fake Universities List 2026: भारत के फर्जी विश्वविद्यालयों की पूरी सूची

चित्र
Cradit: ChatGPT  Fake Universities UGC list 2026  दिल्ली 1 .आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंस (ए. आई. पी.पी. एच.एस.) स्टेट गवर्नमेंट यूनीवर्सिटी , आफस के एच नं. 608-609, प्रथम तल संन्त कृपाल सिंह पब्लिक ट्रस्ट बिल्डिंग बी.डी.ओ. कायार्लय के पास अलीपुर दिल्ली -36 कमर्सिअल यूनिवर्सिटी लिमिटेड दरियागंज ,दिल्ली 2 .यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी दिल्ली 3 .वोकेशनल यूनिवर्सिटी दिल्ली 4 .ए.डी.आर.- सेंट्रिक जुरिडिकल यूनिवर्सिटी, ए.डी.आर. हाउस, 8जे, गोपाल टॉवर, 25 राजेन्द्र प्लेस, नई दिल्ली – 110008 5 .इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड इंजीनियरिंग ,नई दिल्ली 6  .विश्वकुमार ओप्पन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एम्प्लॉयमेंट, इंडिया सेवा सदन, 672, 7  .संजय एंक्लेव, अपोिजट जी.टी .के .डिपो, नई दिल्ली – 110033 8  .आध्याित्मक विश्वविद्यालय (स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी), 351-352, फे स-1, ब्लॉक-ए, विजय बिहार रिठाला ,रोहिणी दिल्ली – 110085 9  .वल्डर् पीस ऑफ़ यूनाइटेड नेशनस यूनिवर्सिटी (डब्लू.पी.यू.एन.यू), नंबर-201, द्वतीय तल,बेस्ट बिजनेश पाकर्, नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा, नई...

मानसिक स्वास्थ्य और मानव अधिकार — सितार की तान से उपचार तक

Mental health awareness as a fundamental human right
Source :Gerd Altmann from Pixabay

परिचय 

दुनिया आज पहले से ज़्यादा तेज़, शोरगुल और तनावग्रस्त है। मानसिक स्वास्थ्य समस्याएँ  आजकल की तेजरफ्तार जिंदगी का अभिन्न अंग बन गयी है | 

दुनिया भर मे बड़ी संख्या मे लोग किसी न किसी मानसिक स्वास्थ्य समस्या से जाने- अनजाने में जूझ रहे हैं | विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विश्व स्तर पर एक अरब से अधिक लोग मानसिक स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त हैं।

हर कोइ बाहर से मुस्कराता हुआ लगता है लेकिन उसके भीतर की मुस्कराहट गायब है | ऐसे समय में संगीत, विशेष रूप से सितार की तान, वह भाषा बन रही है जो शब्दों से परे जाकर मन का उपचार कर रही है | 

आज मानसिक स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत चिंता का विषय नहीं है, बल्कि यह एक मानव अधिकार का विषय बन चुका है | संगीत वह न्यायालय है जहाँ आत्मा को न्याय मिलता है | 

आज बड़ी -बड़ी वॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां मानसिक स्वास्थ्य समस्या पर खुल कर बोल रही हैं | जिससे समाज में इस समस्या की अनदेखी पर चर्चा तेज हो गई है | यह एक शुभ संकेत है | 

आजकल व्यक्ति संगीत के स्पर्श से मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से निजात पा रहे हैं | इस विधा को संगीत थेरेपी का नाम दिया जा रहा है | 

आजकल मानसिक स्वास्थ्य की नई भाषा गढ़ रहे हैं, रिषभ रेकीराम शर्मा जैसे युवा संगीत कलाकार जो विशेष रूप से सितार की तान को मानसिक स्वास्थ्य के कल्याण के लिए सम्पूर्ण दुनिया में पहुँचाना चाहते हैं | 

बॉलीवुड पर मड़राया मानसिक स्वास्थ्य समस्या का साया 

1. दीपिका पादुकोण: जब मौन तोड़ने  का किया साहस 

वर्ष 2015 में दीपिका पादुकोण ने साहस बटोर कर सार्वजनिक रूप से मौन तोड़ते हुए बताया कि वे भी डिप्रेशन से गुजर रही हैं और बाद में उन्होंने  इस विषय के सम्बन्ध में आम आदमी में जागरूकता के महत्व को समझते हुए "The Live Love Laugh Foundation (TLLLF)" की स्थापना की |(1)

हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने खुलकर कहा कि यह कोई कमजोरी नहीं है ,यह एक बीमारी है |(2) 

दीपिका पादुकोण की उपरोक्त बिंदास स्वीकारोक्ति ने भारत में मानसिक स्वास्थ्य समस्या को आमजन के बीच विचार विमर्श का विषय बना दिया | 

उनका यह अत्यधिक साहसी कदम आमजन के लिए एक प्रेरणा का श्रोत बन गया | उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य पर बात करना कोई शर्म की बात नहीं है बल्कि यह एक शक्ति का प्रतीक है |

दीपिका पादुकोण  भारत में  अपने फाउंडेशन के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा  कर रही हैं। 

दीपिका पादुकोण के अलावा भी वॉलीवुड कई और कलाकारों ने भी अपनी मानसिक चुनौतियों को  सार्वजनिक रूप में साझा किया है | जिनमे से कुछ मुख्य  कलाकारों का वर्णन यहाँ किया गया है | 

अनुष्का शर्मा : 

इस अभिनेत्री ने सार्वजनिक तौर पर अपनी मानसिक समस्या के बारे में बताया कि वे चिंता विक़ार से जूझीं हैं |(3) 

चिंता विकार (Anxiety Disorder) एक मानसिक स्वास्थ्य समस्या है | जिसमें  व्यक्ति  को डर, घबराहट, अत्यधिक बेचैनी के अतिरिक्त नकारात्मक विचार जैसे लक्षण  महसूस होते हैं। 

अनुष्का शर्मा ने चिंता से जूझने के अपने संघर्ष का सार्वजनिक खुलासा  किया | यह मानसिक स्वास्थ्य को कलंकमुक्त करने की दिशा में उनका साहसी कदम था | 

अपने ब्यान में उन्होंने किसी भी शारीरिक बीमारी की तरह ,मानसिक स्वास्थ्य समस्या के बारे में खुलकर बातचीत करने और  उपचार हेतु पेशेवर मदद लेने पर जोर दिया | 

इसी कड़ी में और कई कलाकार सामने आए जिसमे अनुष्का शर्मा के बाद हनी सिंह ने Bipolar Disorder से जूझने की बात सार्वजनिक की | वहीं शहीन भट्ट ने किताब लिख मीडिया में बात चलाई| 

संगीत और विज्ञान: तरंगों से उपचार 

Rishabh Rekheeraam Sharma playing sitar for mental wellness and healing
Source: Instagram of Rishab Rikhiram Sharma

शोधों से पता चला है कि सितार की मध्यम ध्वनि तरंगें व्यक्ति के शरीर में Dopamine और Serotonin रसायन के स्तरों को बढ़ाती हैं | व्यक्ति के शरीर में  इन रसायनों की बृद्धि उस व्यक्ति को तनाव, चिंता और अवसाद जैसे लक्षणों में राहत दिलाती है।(4)

संगीत मस्तिष्क को कैसे प्रभावित करता है पर होने वाले शोध, मानसिक स्वास्थ्य कल्याण में संगीत-आधारित हस्तक्षेपों के नए रास्तों का खुलासा कर सकता है |

युवा सितार वादक रिषभ रेकीराम शर्मा  ने कहा था कि हम संगीत को औषधि के रूप में मनाने के लिए एकत्र होते हैं, तथा आंतरिक शांति और मानसिक कल्याण के लिए भारतीय शास्त्रीय परंपराओं को समकालीन विश्व ध्वनियों के साथ मिश्रित करते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य और मानव अधिकार

मानसिक स्वास्थ्य क्या है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) कहता है कि, " मानसिक स्वास्थ्य मानसिक कल्याण की एक ऐसी स्थिति है जो लोगों को जीवन के तनावों का सामना करने, अपनी क्षमताओं को पहचानने, अच्छी तरह सीखने और काम करने, और अपने समुदाय में योगदान करने में सक्षम बनाती है।"

मन की शान्ति -अधिकार या सौगात ? 

आजकल शांतिप्रिय और बेहतर जीवन जीने के लिए सिर्फ शरीर का सवास्थ्य होना काफी नहीं है, बल्कि मन भी स्वस्थ होना चाहिए | 

यदि मन स्वस्थ्य नहीं है तो तन भी स्वस्थ्य नहीं रह सकता है | तन और मन दोनों स्वस्थ्य नहीं है तो जीवन का पूर्ण आनंद संभव नहीं है | 

अंतराष्ट्रीय मानव अधिकारों में सवास्थ्य के अधिकार को महत्वपूर्ण  मानव अधिकार के रूप में स्वीकार किया गया है | स्वस्थ्य मन ही मन की शांति का घोतक होता है | स्वस्थ्य मन या मन की शांति कोई सौगात नहीं है बल्कि यह एक मानव अधिकार है |  

मानसिक स्वास्थ्य: मूलभूत मानव अधिकार क्यों है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का मानना है कि, " मानसिक स्वास्थ्य एक बुनियादी मानव अधिकार है।" 

जीवन और गरिमा का अधिकार (Right to Life & Dignity)

मानसिक स्वास्थ्य हर व्यक्ति की जीवन और गरिमा के लिए आवश्यक है| किसी भी प्रकार की मानसिक समस्या व्यक्ति की गरिमा छीन लेती है तथा कभी -कभी यह जीवन तक छीन लेती है | 

अनेक लोग मानसिक समस्याओं को समाज में कलंक समझे जाने के कारण अपने ही जीवन के दुश्मन बन जाते हैं और बहुमूल्य जीवन स्वयं समाप्त कर लेते हैं | 

भारतीय संविधान और मानव अधिकारों में मानसिक स्वास्थ्य को जीवन और गरिमा के अधिकार के रूप में उपलब्ध है |  

समानता और गैर-भेदभाव का अधिकार

मानसिक स्वास्थ्य समस्या झेल रहे लोगों को “पागल” या “अक्षम” या “कमज़ोर”, कहकर  समाज में अलग कर दिया जाता है। यह स्थिति उनके साथ भेदभाव का कारण बनती है | 

समाज में मानसिक बीमारियों को अन्य बीमारियों की तरह बीमारी नहीं बल्कि सामाजिक कलंक माना जाता है — और यही सबसे बड़ा अन्याय है।

संविधान और मानव अधिकार के तहत हर व्यक्ति को समानता और गैर भेदभाव  का अधिकार है | यह अधिकार मानसिक स्वास्थ्य समस्या झेल रहे व्यक्तियों को भी प्राप्त है | 

स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच का अधिकार

किसी भी देश में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्ध्ता पर्याप्त नहीं हैं | उन सेवाओं तक आसान पहुंच होना महत्व पूर्ण है | संगीत थेरेपी को एक वैकल्पिक उपचार के रूप में धीरे -धीरे मान्यता मिल रही है | 

ऐसी स्तिथि में मानसिक स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त लोगों के लिए सामान्य चिकित्सा सेवाओं के अलावा संगीत थेरेपी तक आसान पहुंच महत्व पूर्ण है | 

स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच का अधिकार भी एक महत्व पूर्ण मानव अधिकार है | उपयुक्त तथ्यों से स्पष्ट है कि मानसिक स्वास्थ्य एक मूलभूत मानव अधिकार है | 

निष्कर्ष :

आज अनेक लोग संगीत को मन की शांति उपलब्ध कराने वाले उपचार के रूप में स्वीकार कर रहे हैं | इसी वजह से अनेक जगह म्यूजिक थेरेपी केंद्र खुल गए है | 

अब आवश्यकता इसे जन- जन तक पहुंचाने की है |आज-कल मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए म्यूजिक थेरेपी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है | 

दीपिका पादुकोण की हिम्मत और हौसला, वॉलीवुड का खुला समर्थन, ऋषभ शर्मा का विशेष संगीत -तीनो मिलकर मानसिक स्वास्थ्य के कल्याण की दिशा में इतिहास रच रहे हैं | 

दीपिका पादुकोण द्वारा मानसिक स्वास्थ्य समस्या के बारे में सार्वजनिक रूप से बात रखने के बाद समाज में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में विमर्श तेज हो गया है | 

लोग अब अपनी स्वास्थ्य समस्या को छुपाने की बजाय खुलकर सामने आ रहे हैं | अब वे इस समस्या को कलंक के रूप में नहीं ले रहे हैं | अब समय आ गया है जब मानसिक स्वास्थ्य को मानव अधिकार की तरह स्वीकार किया जा रहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इस बात का समर्थन करता है | संगीत में विशेष रूप से सितार की हर तान और तरंग यह याद दिलाती है कि शान्ति कोई विलासिता की चीज नहीं है बल्कि यह हर व्यक्ति का मानव अधिकार है |  

सन्दर्भ :

1. NDTV, “Deepika Padukone Opens Up About Depression”, 2015

2. Hindustan Times, “Depression is Not Weakness: Deepika Padukone”, 2015

3. Vogue India, “Anushka Sharma on Dealing with Anxiety”, 2017

4. Frontiers in Psychology, “Effects of Classical Music on Dopamine and Emotional Regulation”, 2021

टिप्पणियाँ

  1. मानसिक स्वास्थ्य: में संगीत का बहुत बड़ा योगदान है इस विषय पर बहुत शोध हुए हैं। आपका लेख पाठकों के लिए उपयोगी रहेगा

    जवाब देंहटाएं
  2. आपके बेइंतहा समर्थन के लिए तहे दिल से शुक्रिया।आप फॉलो बटन दबा कर जुड़े रहिए हमारे साथ।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Digital Arrest Scam in India: क्या यह मानव अधिकारों पर हमला है? कानून और बचाव के तरीके !

निःशुल्क विधिक सहायता और मानव अधिकार : भारत से वैश्विक मानकों तक

बच्चे, मानव अधिकार और संविधान: भारत अपने भविष्य के साथ क्या कर रहा है?

Latest Human Rights Analysis trusted by global legal, academic & policy readers