Top 5 Human Rights Articles प्रत्येक भारतीय नागरिक को पढ़ने चाहिए (2026 गाइड)
![]() |
| Source:Chat GPT |
सयुंक्त राष्ट्र संघ के अनुसार उसके हर सदस्य देश में मानव अधिकारों का संवर्धन और संरक्षण के लिए राष्टीय स्तर पर एक संस्था होनी चाहिए |
इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए भारत में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की स्थापना की गई है | अन्य कई कार्यों के अलावा यह राष्ट्रीय संस्था सम्पूर्ण देश से आने वाली मानव अधिकार उल्लंघन से सम्बंधित घटनाओं की शिकायतों पर सुवाई का भी कार्य करती है |
किसी भी व्यक्ति के जीवन, स्वतंत्रता और सम्मान के खिलाफ कोई भी कार्य मानवाधिकार उल्लंघन की परिधि में आता है| आप यहाँ मानव अधिकार उलंघन से सम्बंधित किसी भी घटना की शिकायत ऑनलाइन या ऑफलाइन आसानी से दर्ज करा सकते हैं |
यह भी पढ़ें : Forensic Science कैसे मानव अधिकारों की रक्षा करती है? जानिए पूरा कानून !
मानव अधिकार उल्लंघन के सम्बन्ध में ऑनलाइन शिकायत बहुत आसानी और तेजी के साथ NHRC की वेबसाइट पर दर्ज कराई जा सकती है।
NHRC की वेबसाइट पर जाएं: https://www.nhrc.nic.in/
‘Complaint’ टैब पर क्लिक करें |
‘Filing a Complaint’ चुनें— इससे एक ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा |
विवरण भरें : शिकायतकर्ता और पीड़ित का नाम ,पता ,मोबाइल नंबर, ईमेल ,घटना की तारीख,समय और घटना का स्थान |
घटना का विवरण _ घटना का विवरण संक्षिप्त और स्पस्ट होना चाहिए |
यदि मानव अधिकार की घटना से सम्बंधित दस्तावेज हो तो उन्हें PDF या JPG फॉर्म में अपलोड करना चाहिए |
अंतिम रूप से सबमिट करें -और पावती संख्या (Acknowledge Number) प्राप्त करें |
यह भी पढ़ें : सच का पता DNA से! विज्ञान बना मानवाधिकारों का प्रहरी
अगर आपके आस -पास इंटरनेट की सुवुधा उपलब्ध नहीं है तो आप अपनी शिकायत निम्नांकित पते पर साधारण या पंजीकृत डाक से भेज सकते है :
रजिस्ट्रार ,
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग,
मानव अधिकार भवन, ब्लॉक-सी,
जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए, नई दिल्ली - 110023
📧 ईमेल: covdnhrc@nic.in
📠 फैक्स: (91-11) 24651330
यह भी पढ़ें : प्रेम के नाम पर पॉक्सो से मुक्ति: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) की वेबसाइट पर “Track Your Complaint” सेक्शन में जाएँ | उसमें अपना शिकायत के समय पर मिला Acknowledgement Number डालें और शिकायत की प्रगति या स्थिति को देखें।
यह भी पढ़ें : UGC Fake Universities List 2026: भारत के फर्जी विश्वविद्यालयों की पूरी सूची
NHRC भारत में मानव अधिकारों के संवर्धन और संरक्षण के लिए सबसे महत्वपूर्ण संस्था है। आपकी शिकायत से न केवल आपके अधिकारों की रक्षा होती है, बल्कि समाज में मानवाधिकार संवर्धन और संरक्षण के बारे में जागरूकता भी बढ़ती है।
👉 आज ही ऑनलाइन या ऑफ लाइन शिकायत दर्ज करें और मानव अधिकार संवर्धन और संरक्षण तथा न्याय की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाएं।
यह भी पढ़ें : डीपफेक वीडियो और भारत में डिजिटल अधिकार: गोपनीयता व पर्सनॅलिटी राइट्स पर बढ़ता खतरा
इस पृष्ठ पर दिया गया राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का "NHRC Complaint" लिंक केवल सूचना और सुविधा के उद्देश्य से प्रदान किया गया है। Human Rights Guru किसी भी प्रकार से NHRC की आधिकारिक वेबसाइट, उसके निर्णयों या आयोग के कार्यों से संबद्ध नहीं है। कृपया शिकायत दर्ज करने के लिए सीधे NHRC की आधिकारिक साइट https://www.nhrc.nic.in/ पर जाएँ और वहाँ दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करें।
नोट: हम लिंक या शिकायत प्रक्रिया के परिणामों के लिए कोई कानूनी जिम्मेवारी नहीं लेते। यदि आपको कानूनी सहायता चाहिए तो योग्य वकील से परामर्श लें।
यह भी पढ़ें : भारत में ड्रोन कानून 2025: नियम व वैश्विक असर
प्रश्न 1 : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग(NHRC) क्या हैं ?
उत्तर : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग(NHRC) एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है ,जो भारत में मानव अधिकारों के संवर्धन और संरक्षण का कार्य करती है |
प्रश्न 2 : NHRC में कौन शिकायत दर्ज कर सकता है?
उत्तर : कोई भी व्यक्ति, नागरिक समाज तथा NGO, यदि किसी के मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ है, तो उसकी ओर से या स्वयं अपनी शिकायत NHRC में ऑनलाइन या ऑफ लाइन दर्ज कर सकता है।
प्रश्न 3 : NHRC में शिकायत कैसे दर्ज करें?
उत्तर : NHRC में शिकायत दर्ज करने के तीन मुख्य तरीके हैं:
पहला तरीका : ऑनलाइन: NHRC की वेबसाइट www.nhrc.nic.in पर जाएँ → “Complaint” टैब पर क्लिक करें → “Filing a Complaint” चुनें।
दूसरा तरीका :डाक द्वारा: रजिस्ट्रार ,राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग,मानव अधिकार भवन ,ब्लॉक -सी, GPO काम्प्लेक्स ,आइएनए ,नई दिल्ली -110023
तीसरा तरीका : ईमेल द्वारा: covdnhrc@nic.in
प्रश्न 4 : NHRC में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया क्या है?
उत्तर : वेबसाइट पर जाएँ: nhrc.nic.in इसके बाद “Complaint” टैब चुनें, फिर ऑनलाइन फॉर्म में नाम ,पता और विवरण भरे , इसके बाद घटना का संक्षिप्त विवरण तथा तारीख लिखें,कोई प्रमाण या दस्तावेज़ (PDF/JPG) हो तो उसे भी अपलोड करेंअंत में शिकायत को सबमिट कर दें | इसके बाद एक Acknowledgement मिलेगा |
प्रश्न 5 : शिकायत की स्थिति कैसे जानें?
उत्तर :आप NHRC की वेबसाइट पर जाकर “Case Status” टैब में शिकायत संख्या डालकर अपनी शिकायत की प्रगति देख सकते हैं।
प्रश्न 6 : NHRC किन मामलों की शिकायत स्वीकार नहीं करता है ?
उत्तर : NHRC निम्नलिखित मामलों की शिकायत नहीं स्वीकार करता —
1 . एक साल से पुराने मामले
2 . अदालत में लंबित मामले
3. निजी विवाद या पारिवारिक झगड़े
4. तुच्छ मामले
प्रश्न 7 : क्या NHRC में शिकायत दर्ज करने के लिए कोई शुल्क लगता है?
उत्तर : नहीं, NHRC में शिकायत दर्ज करना पूरी तरह निःशुल्क (Free) है।
प्रश्न 8 : शिकायत दर्ज करने के बाद क्या होता है?
उत्तर : NHRC शिकायत की प्रारंभिक जांच करता है। यदि मामला उपयुक्त पाया जाता है, तो यह संबंधित राज्य या पुलिस प्रशासन से रिपोर्ट मांगता है, और आवश्यक कार्रवाई का निर्देश देता है।
प्रश्न 9 : क्या NHRC में ऑनलाइन शिकायत मोबाइल से भी की जा सकती है?
उत्तर : हाँ, आप अपने मोबाइल ब्राउज़र से nhrc.nic.in वेबसाइट पर जाकर आसानी से शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
अस्वीकरण :
यह लेख केवल शैक्षणिक और विधिक जन-जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है | यह किसी विशेष व्यक्ति, संस्था या मामले के लिए कानूनी सलाह नहीं है | अधिक जानकारी के लिये योग्य अधिवक्ता से परामर्श आवश्यक है |
यह भी पढ़ें :क्या धारा 498A का दुरुपयोग हो रहा है? — Law vs Reality
लेखक
Dr Raj Kumar
Founder- Human Rights Guru / Law Vs Reality
Latest Human Rights Analysis trusted by global legal, academic & policy readers
Very informative
जवाब देंहटाएंVery informative article for comman man
जवाब देंहटाएंGood Job ये जानकारी प्रभावशाली है धन्यवाद
जवाब देंहटाएं