Good Samaritan Law: सड़क दुर्घटना में मदद करें, कानून आपकी रक्षा करेगा (2026)

 

Good Samaritan Law 2026: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करते नागरिक और भारत में मदद करने वालों के कानूनी अधिकार


भारतीय सड़कों पर हर वर्ष लाखों दुर्घटनाये होती हैं, जिनमें हजारों लोगों की अनावश्यक और अकाल मृत्यु सिर्फ इसलिए हो जाती है क्योंकि दुर्घटना में घायल हुए लोगों को समय पर चिकित्स्कीय उपचार नहीं मिल पाता है | 

अनेक बार दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोग घायल व्यक्ति की मदद करना चाहते हैं, लेकिन पुलिस की अनावश्यक पूछताछ, भविष्य में अदालतों के चक्कर तथा अस्पताल की तमाम औपचारिकतायों से बचने के चक्कर में वे मदद करने से पीछे हैट जाते हैं | 

यह भी पढ़ें : मानवाधिकार क्या हैं? 2026 के लिए एक शुरुआती गाइड !

इस कारण से समय से उपचार न मिल पाने के कारण अनेक लोगों की मृत्यु हो जाती है तथा अनेक लोग स्थाई विकलांता से ग्रस्त हो जाते हैं |  

इसी समस्या के समाधान के लिए सरकार द्वारा Good Samaritan Law की व्यवस्था लागू की गई है तथा इस क़ानून का उद्देश्य सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को कानूनी संरक्षण प्रदान करना तथा उन्हें सम्मान देना है | 

यह भी पढ़ें :UPI Fraud में पैसा वापस मिलता है या नहीं? जानिए कानून और हकीकत (2026)

कोई भी व्यक्ति यदि सड़क दुर्घटना में घायल पीड़ितों की सहायता करता है, उन्हें अस्पताल पहुँचाता है या उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस बुलाता है, तो Good Samaritan Law के अंतर्गत उन्हें कानूनी संरक्षण मिलता है| 

जिसके तहत पुलिस द्वारा Good Samaritan को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा और न ही उन्हें पुलिस उत्पीड़न या बार-बार गवाही देने के लिए मजबूर करने जैसी समस्या का सामना नहीं करना पडेगा | 

यह भी पढ़ें : Data Protection कानून और मानवाधिकार:भारत के सामने नई चुनौतियाँ!2026!

इस कानून का मुख्य उद्देश्य है कि  यह विश्वास पैदा हो कि किसी घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए आगे आने में वे किसी तरह से हिचकिचाहट महसूस न करें तथा पुलिस के स्तर पर उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा | 

हालाँकि Good Samaritan Law लागू होने के बावजूद आम जनता में जागरूकता की अत्यधिक कमी अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

यह भी पढ़ें :LGBTQ Marriage Rights in India: क्या समानता अभी भी अधूरी है?2026

📖 संबंधित विस्तृत लेख

यदि आप Good Samaritan Law पर विस्तृत कानूनी विश्लेषण पढ़ना चाहते हैं, तो नीचे दिया गया लेख अवश्य पढ़ें।

Good Samaritan Law: सड़क हादसे में मदद करने वालों के अधिकार (2026)

https://humanrightsguru.com/good-samaritan-law/

अस्वीकरण :

यह Blog केवल शैक्षणिक और विधिक जन-जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है | यह किसी विशेष व्यक्ति, संस्था या मामले के लिए कानूनी सलाह नहीं है | अधिक जानकारी के लिये योग्य अधिवक्ता से परामर्श आवश्यक है |

यह भी पढ़ें : भारत में ट्रांसजेंडर्स की जीवन यात्रा : पहचान के संकट से मानव अधिकारों तक !

Note: Image credit: AI-generated illustration (created with ChatGPT)

यह भी पढ़ें : Live-in-Relationship छुपाकर शादी करना धोखा,2026? कोर्ट ने रद्द किया विवाह – जानिए पूरा कानून

 लेखक

Dr Raj Kumar
Founder- Human Rights Guru / Law Vs Reality


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Digital Arrest Scam in India: क्या यह मानव अधिकारों पर हमला है? कानून और बचाव के तरीके !

निःशुल्क विधिक सहायता और मानव अधिकार : भारत से वैश्विक मानकों तक

भारत में ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट को डॉक्टर (Dr.) का दर्जा — एक मानवाधिकार संदर्भ

Latest Human Rights Analysis trusted by global legal, academic & policy readers