Law vs Reality 2026: भारत के 6 बड़े कानूनी सवाल—FIR, POCSO, UPI Fraud, Acid Attack, Protest और Juvenile Justice

Law vs Reality 2026: भारत के 7 बड़े कानूनी सवाल FIR, POCSO, UPI Fraud, Acid Attack, Protest और Juvenile Justice
Source:ChatGPT




प्रस्तावना 

Law vs Reality अर्थात कानून क्या है और हकीकत क्या है? इसी वास्तविक अंतर को समझना हर नागरिक के लिए जरूरी है | कई ऐसे कानूनी सवाल हैं, जिनका सामना आम नागरिक को करना पड़ सकता है |  

FIR दर्ज कराने से लेकर, UPI Fraud में पैसा वापस पाना, POCSO Actके तहत बच्चों के अधिकार पाना, Acid Attack मामलों में Compensation पाना, Right to Protest के अधिकार का सम्मान तथा 16–18 वर्ष के बच्चों के विरुद्ध Adult की तरह कानूनी कार्यवाही, आदि आम नागरिक के लिए आसान नहीं हैं | 

कानून को जानना केवल वकीलों तक सीमित नहीं है, बल्कि सभ्य समाज के लिए हर नागरिक तक क़ानून की सामान्य जानकारी की पहुंच होना आवश्यक है | 

क़ानून न सिर्फ अपराध के पीड़ितों को न्याय के लिए उपलब्ध है, बल्कि आरोपियों को भी न्याय के लिए यह सामान रूप से उपलब्ध है | 

इस लेख में Law vs Reality के तहत नागरिकों के लिए 6 महत्वपूर्ण कानूनी सवालों को सरल भाषा में समझेंगे और देखेंगे कि कानून क्या कहता है तथा ज़मीनी हक़ीक़त में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें :Social Media उपयोगकर्ताओं के लिए 10 कानूनी सुझाव: हर नागरिक को क्यों जाननी चाहिए ये बातें?

1.क्या FIR दर्ज करने से पहले पुलिस जांच कर सकती है? Law vs Reality

आपराधिक प्रक्रिया संहिता से जुड़ा यह सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न है | पहले यह समझना महत्वपूर्ण है कि हर शिकायत पर FIR पंजीकृत नहीं होती है | FIR सामान्यतः Cognizable Offence के घटित होने की स्थिति में दी जाने वाली सूचना से संबंधित होती है |

    भारत में पुराने CrPC के तहत सुप्रीम कोर्ट की विधि व्यवस्था Lalita Kumari v. Government of Uttar Pradesh, 2014 (1) SCC (CRI) 524, में स्थापित किया गया कि, " पुलिस को मिली जानकारी से अगर किसी संज्ञेय अपराध का पता चलता है, तो पुलिस अफ़सर अपराध दर्ज करने की अपनी ज़िम्मेदारी से बच नहीं सकता है। 

    अगर किसी अफ़सर को मिली जानकारी से संज्ञेय अपराध का पता चलता है और वह FIR दर्ज नहीं करता है, तो ऐसे अफ़सर के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जानी चाहिए।"

    माननीय सुप्रीम कोर्ट ने शुरुआती जांच किये जाने वाले मामलों के सम्बन्ध में एक श्रेणी बनाई जो निम्नवत है :

    a) वैवाहिक विवाद/पारिवारिक विवाद

    b) कमर्शियल अपराध

    c) मेडिकल लापरवाही के मामले

    d) भ्रष्टाचार के मामले

    e) ऐसे मामले जिनमें आपराधिक कार्रवाई शुरू करने में असामान्य देरी/लापरवाही हुई हो, उदाहरण के लिए, देरी का संतोषजनक कारण बताए बिना मामले की रिपोर्ट करने में 3 महीने से ज़्यादा की देरी।

    लेकिन भारत में 1 जुलाई 2024 से आपराधिक प्रक्रिया सहिता को समाप्त कर नए क़ानून के रूप में Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 (BNSS) को लागू किया गया है। 

    इस नए क़ानून की धारा 173(3) के तहत विशेष रूप से पुलिस FIR दर्ज करने से पहले cognizable offences के संदर्भ में preliminary inquiry कर सकती है, जिनमें सजा तीन वर्ष या उससे अधिक लेकिन सात वर्ष से कम है।

    इसके लिए पुलिस के उच्च अधिकारी की अनुमति आवश्यक रूप से लेनी होती है तथा प्राथमिक जांच को प्रथम दृष्ट्या केस बनता है कि नहीं के उद्देश्य से 14 दिनों के भीतर पूरा किये जाने का प्रावधान किया गया है |

    यह भी पढ़ें : अब हर शिकायत पर FIR नहीं होगी? UP के नए नियम ने मचाई बहस !

    अगर पुलिस FIR दर्ज नहीं करती है तो क्या है उपाय ?

    पुलिस को अपराध की सूचना देने पर पुलिस FIR पंजीकृत करने से इंकार कर देती है तब पुलिस के उच्च अधिकारी को शिकायत करनी चाहिए | 

    यदि इसके बाद भी आपकी FIR पंजीकृत नहीं की जाती है, तब क़ानून के अनुसार न्यायालय के समक्ष जाकर वकील के माध्यम से उपचार प्राप्त करने का प्रावधान उपलब्ध है | 

    यह भी पढ़ें :Digital Arrest Scam in India: क्या यह मानव अधिकारों पर हमला है? कानून और बचाव के तरीके !

    2.POCSO Act में बच्चे के क्या अधिकार हैं?Law vs Reality

    भारत में विशेष रूप से जिन बच्चों ने 18 वर्ष की आयु पूरी न की हो, को लैंगिक हमले, लैंगिक उत्पीड़न अश्लील प्रयोजनों से उनके उपयोग तथा इन अपराधों के दुष्प्रेरण से बचाने के उद्देश्य से लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 को लागू किया गया है |

    इस क़ानून के तहत कानूनी प्रक्रिया को बाल-हितैषी बनाया गया है | यह क़ानून लैंगिक रूप से बालक और बालिका में किसी तरह का भेदभाव नहीं करता है |

    यह भी पढ़ें : POCSO Act : बच्चों के अधिकार और कानून की पूरी जानकारी(2026)

    बच्चे के प्रमुख अधिकार

    इस क़ानून के तहत अपराधों में जांच प्रक्रिया के तहत बच्चों के अधिकारों के रूप में उनकी गरिमा, गोपनीयता, मानसिक सुरक्षा और पुनर्वास का संरक्षण किये जाने के पुख्ता प्रावधान किये गए हैं |

    उदाहरण के लिए इस अधिनियम की धारा 24 के अनुसार बालक के कथन को उसके निवास पर या ऐसे स्थान पर जहाँ वह साधारणतया निवास करता है या उसकी पसंद के स्थान पर अभिलिखित किये जाने की व्यवस्था की गई है|

    इसके अतिरिक्त बालक का कथन लिखे जाने के समय पुलिस अधिकारी अपनी पुलिस की वर्दी में नहीं होना चाहिए | 

    अन्वेषण करने वाले पुलिस अधिकारी को बालक की परीक्षा करते समय यह सुनिश्चित करना होता है कि उस दौरान वह बच्चा किसी भी प्रकार से अभियुक्त के संपर्क में नहीं आये |

    किसी भी बालक को रात्रि में किसी भी पुलिस स्टेशन में निरुद्ध नहीं किया जाना चाहिए | 

    POCSO एक्ट की धारा 33(5) का उद्देश्य भी बच्चे को बार-बार न्यायालय में बुलाने से बचाना है | जिससे बालक को बार- बार मानसिक आघात से बचाया जा सके | 

    यह भी पढ़ें :बाल अधिकारों की बड़ी जीत : सुप्रीम कोर्ट ने 44 साल बाद ह्त्या के दोषी को दी आजादी

    बच्चे की गोपनीयता (privacy) क्यों महत्वपूर्ण है?

    पॉक्सो मामले में पुलिस अधिकारी को यह सुनिश्चित करना होता है कि बालक की पहचान पब्लिक मीडिया से तब तक संरक्षित की जाए, जब तक, बालक के हित में विशेष न्यायालय द्वारा अन्यथा निर्देशित नहीं किया जाता है |

    यह भी पढ़ें :JJ Act में बच्चों के अधिकार : Section 3 के 16 सिद्धांत और कानूनी सुरक्षा (2026)

    POCSO Act  के तहत अपराध की सूचना प्रक्रिया क्यों महत्वपूर्ण है?

    POCSO Act  के तहत अपराध की सूचना प्रक्रिया भी बहुत महत्वपूर्ण है | इस प्रक्रिया के तहत POCSO Act की धारा 19 में प्रावधान किया गया है कि पॉक्सो संबंधित किसी अपराध की किसी भी व्यक्ति को जानकारी हो जाती है, तब उस व्यक्ति के लिए यह आज्ञापक हो जाता है कि वह उसकी सूचना स्थानीय पुलिस या विशेष किशोर पुलिस इकाई को दे | 

    इस सम्बन्ध में यह भी जानना आवश्यक है कि अपराध की जानकारी होने पर भी उसके सम्बन्ध में पुलिस को सूचना न देना भी अपराध की श्रेणी में आता है, जिसके लिए पॉक्सो एक्ट की धारा 21 के अधीन वह किसी भी भाँति के कारावास से, जो छह मॉस तक हो सकती है या जुर्माने से या दोनों से दण्डित किया जा सकता है |

    आज भी अनेक लोग पॉक्सो मामले की जानकारी होने पर भी मुकदद्मेबाजी तथा पुलिस के लफड़ों से बचने के लिए अपराधों की सूचना देने से बचते हैं, उनकी यही अज्ञानता कानून के सम्बन्ध में  Law vs Reality को यथार्थ बनाती है | 

    यह भी पढ़ें :POCSO पीड़ितों की सुरक्षा और पुनर्वास: भारत में डिजिटल मानव अधिकार मॉडल की ज़रूरत

    3.Acid Attack में Compensation कितना मिलता है?

    Acid Attack केवल शारीरिक क्षति का मामला नहीं है, बल्कि दीर्घकालीन और गंभीर मानसिक, सामाजिक और आर्थिक आघात का मामला भी है | 

    इसके  गंभीर शारीरिक और मानसिक परिणाम कभी -कभी लंबे समय तक कई बार शल्य चिकित्सा, दवाइया, रोजगार और सामाजिक पुनर्वास की मांग करते हैं | जो Acid Attack पीड़ित की आर्थिक क्षमताओं से अक्सर बाहर होते हैं | 

    कानून में अपराधियों को सजा दिया जाना पर्याप्त नहीं है, Acid Attack जैसे अपराध में पीड़ित का पुनर्वास एक महत्वपूर्ण उपचार के रूप में सामने आया है | 

    अनेक मामलों में न्यायालयों ने Acid Attack पीड़ितों के लिए मुआवजे के आदेश किये जिसके बाद सरकार ने Victim Compensation Schemes में इस मुद्दे को शामिल किया है | 

    Acid Attack पीड़ित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर मुआवजे की मांग कर सकता है, जिसपर  विचार कर प्राधिकरण नियमानुसार मुआवज़े की रकम तय कर पीड़ित को मुआवजा प्रदान कर देता है | 

    यह मुआवजा शल्य चिकित्सा के खर्चे सहित आठ लाख रूपये तक हो सकता है | अपवाद स्वरुप यह ज्यादा भी हो सकता है, जो कि शल्य चिकित्सा पर निर्भर हो सकता है | 

    माननीय सुप्रीम कोर्ट ने विधि व्यवस्था Laxmi v. Union of India, (2014) 4 SCC 427 में Acid Attack  पीड़ितों के मुआवजे तथा पुनर्वास के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किये हैं | 

    इस निर्णय द्वारा Acid Attack पीड़ित के लिए कम से कम 3 लाख रूपये मुआवजे के रूप में दिए जाने का निर्देश सामने आया था | जिसमे एक लाख रूपये तत्काल चिकित्सा खर्चे के लिए तथा शेष 2 लाख रूपये बाद में देने का प्रावधान सामने आया है | 

    लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि Acid Attack हर पीड़ित को सिर्फ 3 लाख रूपये का ही मुआवजा मिलेगा | इस सम्बन्ध में Law vs Reality को समझना जरूरी है | 

    सुप्रीम कोर्ट की विधि व्यवस्था Parivartan Kendra v. Union of India, (2016) 3 SCC 571 में Supreme Court ने Acid Attack पीड़ित को मुआवजा दिए जाने को पीड़ित की चोटें, उसकी चिकित्सा तथा पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा, दर्द, पीड़ा तथा जीवन पर पड़े व्यापक असर के साथ जोड़कर देखे जाने पर जोर दिया है | 

    यह भी पढ़ें : ₹3 लाख या न्याय? Acid Attack Compensation का सच | Law vs Reality (India 2026)

    4.UPI Fraud में पैसा वापस कैसे मिलेगा?

    भारत में  Digital Payment को बढ़ावा दिए जाने के साथ- साथ UPI Fraud की एक गंभीर आर्थिक तथा कानूनी समस्या पैदा हो गई है | 

    इस समस्या से न सिर्फ सिर्फ अमीर आदमी त्रस्त है, बल्कि गरीब आदमी भी बुरी तरह त्रस्त हो रहा है | इसमें लोगो की जीवन भर की कमाई पल  में उड़ जाती है, तथा वह बेवश होकर वकीलों तथा बैंकों के चक्कर लगाने को विवश है | 

    UPI Fraud होने पर क्या करें?

    Step 1: UPI Fraud होने के तुरंत बाद अपने बैंक /पेमेंट प्रोवाइडर को फ्रॉड की सूचना दें |  सबसे महत्वपूर्ण बात है कि UPI Fraud होने के बाद शिकायत करने में लापरवाही न करें | जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी UPI Fraud की शिकायत करें तो पैसा वापस होने की सम्भावनाये बढ़ जाती हैं | 

    Step 2:UPI Fraud से संबंधित Transaction Details सुरक्षित रखें।

    Step 3: Cyber Fraud की जानकारी होने के बाद तत्काल उसकी रिपोर्ट पुलिस या साइबर थाने में करें।

    Step 4: UPI Fraud के दौरान आपके फ़ोन पर आए मैसेज की Screenshots, Transaction ID, UTR/Reference Number, Mobile Number, Messages और अन्य Evidence नष्ट न होने दें, उन्हें सुरक्षित रखें।

    Step 5: पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने पर वकील के माध्यम से न्यायालय का रूख करें।  

    यह सही है UPI fraud होने के बाद बैंक को सही समय पर शिकायत किये जाने के बाद पैसा वापस होने की संभावनाएं अधिक होती हैं, लेकिन धरातल पर Law vs Reality कुछ और है | 

    यह भी पढ़ें :UPI Fraud में पैसा वापस मिलता है या नहीं? जानिए कानून और हकीकत (2026)

    6. क्या Protest करना मौलिक अधिकार है?

    भारत में Peaceful Protest और Dissent लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता तथा अनुच्छेद 19(1)(b) के तहत बिना हथियारों के शांतिपूर्ण सभा करने का अधिकार दिया गया है | 

    यह भी पढ़ें : भारत में प्रमुख Human Rights Movement : इतिहास, उद्देश्य और प्रभाव (2026)

    परन्तु यह अधिकार पूर्ण (absolute) नहीं है। क्यों कि यह अधिकार अनुच्छेद 19(2) और 19(3) के तहत तार्किक प्रतिबंधों के अधीन है | 

    लेकिन इस सम्बन्ध में Law vs Reality बिलकुल अलग है | 

    भारत में अभी हाल में ही दिल्ली के जन्तर- मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के शांतिपूर्ण प्रदर्शन में पुलिस द्वारा न सिर्फ लाठियाँ भांजी गई, बल्कि आंसूगैस के अलावा पैलेटगन के उपयोग किये जाने की ख़बरें अखबारों तथा सोशल मीडिया में आई हैं |

    अभी हाल ही में झारखंड में भी छात्रों के द्वारा किये जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन पर आंसूगैस तथा डंडे चलाये गए | 

    यह भी पढ़ें : क्या पुलिस Right to Protest रोक सकती है? जानिए कानून क्या कहता है (2026)

    7. Juvenile Justice Act में 16–18 साल के बच्चे पर Adult Trial कब हो सकता है?

    भारत में विधि का उल्लंघन करने वाले बालकों और संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों के मामलों का कानूनी रूप से निपटारा करने के लिए किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 को लागू किया गया है | 

    जिसके तहत धारा 15 में Preliminary Assessment का प्रावधान किया गया है | जो बालक जघन्य अपराध में शामिल होते हैं तथा उनकी उम्र घटना के समय 16 से 18 वर्ष के बीच होती है, उन्हें Preliminary Assessment की प्रक्रिया से गुजरना होता है | 

    यदि इस प्रक्रिया के सम्बन्ध में किशोर न्याय बोर्ड को रिपोर्ट मिलती है, जो यह बताती है कि जघन्य घटना के समय 16 से 18 वर्ष के बीच का बालक  घटना की प्रकृति तथा उसके परिणामों को समझने में सक्षम था तो उसके विरुद्ध ट्रायल बतौर प्रौढ़ संचालित किया जाता है अन्यथा की स्थति में नहीं | 

    यह अत्यधिक संवेदनशील मामला है | एक तरफ हम बालकों के हित के लिए क़ानून बनाकर उन्हें बालक होने का लाभ देना चाहते हैं तथा दूसरी ओर हम अधिकाँश बच्चों को बतौर प्रौढ़ ट्रायल की प्रक्रिया से गुजारना चाहते हैं | 

    यह Law vs Reality का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है | जिस पर पुनर्विचार की अत्यधिक आवश्यकता है| 

    निष्कर्ष: Law vs Reality को समझना क्यों जरूरी है?

    अपराधों के सम्बन्ध में क़ानून की उपलब्धता पर्याप्त नहीं होती है, जब तक कि उन कानूनों का क्रियान्वयन उचित रूप से न हो | 

    आज भी भारत में अनेक ऐसे क़ानून हैं, जिनके सम्बन्ध में क़ानून कुछ और है तथा जमीनी हकीकत कुछ और है | 

    क़ानून का वास्तविक महत्व और जमीनी सच्चाई तब सामने आती है, जब कोई नागरिक  FIR दर्ज कराने पुलिस स्टेशन जाता है, जब कोई बालक POCSO Act की प्रक्रिया से गुजरता है, जब कोई Acid Attack Survivor अपने मुआवजे और पुनर्वास की मांग करता है, जब कोई नागरिक शांतिपूर्वक Protest करता है या जब 16 –18 वर्ष का बालक जघन्य अपराध के आरोप का सामना करता है।

    आम नागरिक के लिए आज भी उक्त कार्य आसान नहीं हैं | यही Law vs Reality का वास्तविक अर्थ है। एक जागरूक नागरिक के लिए इस अर्थ को समझना बहुत जरूरी है | एक सजग नागरिक के लिए कानूनी अधिकारों को जानना मात्र पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका उपयोग करना महत्वपूर्ण है | 

    यह भी पढ़ें : मानव अधिकारों की नए भारत के निर्माण में भूमिका :मुद्दे ,चुनौतियाँ और समाधान

    अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

    प्रश्न 1. क्या FIR दर्ज करने से पहले पुलिस Preliminary Inquiry कर सकती है?

    उत्तर:  हाँ, कुछ परिस्थितियों में यह प्रावधान किया गया है | नए क़ानून BNSS की धारा 173(3) में  3 से 7 वर्ष से कम सजा वाले संज्ञेय अपराधों में निर्धारित परिस्थितयों में पुलिस  Preliminary Inquiry कर सकती है | 

    प्रश्न 2. POCSO में बालक किसे माना जाता है?

    उत्तर : POCSO Act के तहत बालक उस व्यक्ति को माना जाता है, जिसने 18 वर्ष की आयु पूरी नहीं की हो | 

    प्रश्न 3. Acid Attack victim को कितनी Compensation मिल सकती है?

    उत्तर : सुप्रीम कोर्ट ने Acid Attack Victim के लिए कम-से-कम ₹3 लाख का मुआवजा निर्धारित किया है, लेकिन यह मुआवजा परिस्थितयों और राज्य मुआवजा योजना के अनुसार अधिक हो सकता है | 

    प्रश्न 4. UPI fraud में क्या पैसा वापस मिल सकता है?

    उत्तर : हाँ, UPI fraud में पैसा वापस मिल सकता है, लेकिन तत्काल कार्यवाही करने पर | इसमें तत्काल Bank/Payment Provider को Report करना होता है तथा उपलब्ध Cyber/Police प्रक्रिया का उपयोग करना महत्वपूर्ण है।

    प्रश्न 5. क्या शांतिपूर्ण प्रदर्शन (Protest) करना Fundamental Right है?

    उत्तर : हाँ, शांतिपूर्ण प्रदर्शन Protest) करना Fundamental Right है? लेकिन यह पूर्ण अधिकार नहीं है, इसलिए इस पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 (3) के तहत Reasonable Restrictions भी लागू हो सकते हैं।

    प्रश्न 6 . क्या 16–18 वर्ष का बच्चा Automatically Adult Trial Face करता है?

    उत्तर : नहीं। Henious Crimes के मामलों में JJAct, 2015 की धारा 15 के तहत बालक को Preliminary Assessment के विधिक प्रावधान के तहत गुजरना  पड़ता है |इस Preliminary Assessment के बाद ही यह निर्धारण किया जाता है कि बालक Adult Trial का सामना करेगा या नहीं करेगा | 

    यह भी पढ़ें :Forensic Evidence: यौन अपराधों की जांच में कौन-से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जाते हैं?2026

    अस्वीकरण

    यह लेख केवल शैक्षणिक और विधिक जन-जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है | यह किसी विशेष व्यक्ति, संस्था या मामले के लिए कानूनी सलाह नहीं है | अधिक जानकारी के लिये योग्य अधिवक्ता से परामर्श आवश्यक है |

    यह भी पढ़ें : Live-in-Relationship छुपाकर शादी करना धोखा, 2026? कोर्ट ने रद्द किया विवाह – जानिए पूरा कानून

    Note: Image credit: AI-generated illustration (created with ChatGPT)

    लेखक

    Dr Raj Kumar

    Founder- Human Rights Guru / Law Vs Reality


    Latest Human Rights Analysis trusted by global legal, academic & policy readers